उचाना हल्के में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, जल्द मिलेगी इन प्रोजेक्ट्स की सौगात

जींद | हरियाणा की नायब सैनी सरकार (Haryana Govt) पूरे प्रदेश के एकसमान विकास को लेकर प्रतिबद्ध है. इसी कड़ी में जींद जिले की उचाना विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक चतरभुज अत्री ने बताया कि उचाना हल्के में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है. उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद उचाना हल्के में 13 हजार 680 लाख रूपए की विकास परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है और बहुत जल्द लोगों को इनकी सौगात मिलेगी.

Pipeline

कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात

उचाना हल्के से बीजेपी विधायक चतरभुज अत्री ने बताया कि जलापूर्ति को मजबूत करने के लिए छात्तर गांव में 48 करोड़ रूपए की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है. अमृत 2.0 योजना के तहत, उचाना कलां में 17 करोड़ रूपए की पेयजल परियोजना का शिलान्यास किया गया है. मखंड गांव से बड़ौदा तक 17 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जो कहसुन, कालतां, भौंसला, मोहनगढ़ छापड़ा तक पहुंचेगी. इसी तरह कुचराना, थुआ और छातर को जोड़ने वाली दूसरी पाइपलाइन 48 करोड़ रूपए की लागत से बिछाई जा रही है.

जल्द मिलेगी इन प्रोजेक्ट्स की सौगात

बीजेपी विधायक ने बताया कि भौंसला गांव में 20 किलोमीटर क्षेत्र को कवर करने वाली जलापूर्ति परियोजना का 80% काम पूरा हो चुका है. सुदकैन कलां में 2.50 करोड़ रूपए की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार हो रहा है. उचाना खुर्द में नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार हो चुका है, जो बहुत जल्द चालू कर दिया जाएगा. उचाना बस स्टैंड से बसों की आवाजाही शुरू करवाना सबसे बड़ी मांग थी. हमने इस काम को पूरा कर दिया है.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

हार्ट संबंधित टेस्ट की फ्री सुविधा

चतरभुज अत्री ने बताया कि उचाना के सिविल अस्पताल में एक नई एनालाइजर मशीन आई है, जिसके माध्यम से किडनी, लिवर और हार्ट संबंधित टेस्ट की फ्री सुविधा हल्के के लोगों को मिलेगी. इससे पहले इन टेस्ट के लिए लोगों को जींद या रोहतक तक भाग- दौड़ करनी पड़ती थी, लेकिन अब अब उचाना के सिविल अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.