हरियाणा से खाटूश्यामजी- सालासर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने की योजना

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार (Haryana Govt) प्रदेश में हवाई सेवा शुरू करने को लेकर निरंतर प्रयासरत हैं. हिसार और अंबाला एयरपोर्ट पर जल्दी ही हवाई उड़ान शुरू होने के बाद अब राज्य में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने को लेकर भी सैनी सरकार गंभीर नजर आ रही है. शुरुआत में गुरुग्राम से खाटूश्याम जी और सालासर धाम के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने पर विचार किया जा रहा है.

Helicopter

उड्डयन मंत्री ने बुलाई थी बैठक

नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने मंगलवार को चंडीगढ़ में विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई थी, जिसमें हेलिकॉप्टर सेवा शुरू किए जाने की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई है. इस बैठक में गुरुग्राम से चंडीगढ़ और हिसार से चंडीगढ़ के बीच भी हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने की योजना पर चर्चा की गई है.

पूरी गति से करना होगा काम

विपुल गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हमें लोगों के बेहतर उड्डयन सेवा प्रदान करने को लेकर बेहतर प्रबंध करने होंगे. साथ ही, पायलट स्टूडेंट्स के लिए बेहतर से बेहतर ट्रेनिंग सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने की जरूरत है. इस दौरान उन्होंने हिसार एयरपोर्ट के संचालन के लिए लाइसेंस संबंधी अपडेट लिए और शेष प्रक्रिया को जल्दी पूरा कराने के लिए गति से काम करने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़े -  HSSC पर कोर्ट सख्त, मांगा जवाब; ग्रुप C वेटिंग लिस्ट पर फंसा मामला

स्टडी रिपोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश

नागरिक उड्डयन विभाग के कंसल्टेंट ने बैठक में गुरुग्राम से खाटूश्याम और गुरुग्राम से सालासर धाम के लिए हेलीकाप्टर के रूट के संबंध में जानकारी दी. गोयल ने उन्हें गुरुग्राम से चंडीगढ़ और हिसार से चंडीगढ़ के बीच हेलीकाप्टर सेवा आरंभ करने के संबंध में स्टडी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिसार एयरपोर्ट पर हवाई सेवा शुरू होने के संबंध में जो भी पेंडिंग अनुमति बाकी हैं, उन्हें जल्द- से- जल्द प्राप्त किया जाए, ताकि एयरपोर्ट का संचालन जल्द से जल्द शुरू हो सके. अंबाला में बनने वाले एयरपोर्ट के प्रत्येक कार्य की फुलप्रूफ प्लानिंग कर कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश नागरिक उड्डयन मंत्री ने दिए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.