हरियाणा में वीटा मिल्क प्लांट के काउंटर पर मिलेगी जलेबी, शुगर फ्री बर्फी और समोसा; बाजार से बेहद सस्ता रहेगा रेट

रोहतक | हरियाणा के रोहतक स्थित वीटा मिल्क प्लांट से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि वीटा मिल्क प्लांट अब दूध, घी, दही ही नहीं बल्कि शुगर फ्री बर्फी व प्रोबायोटिक भी बेचेगा. जलेबी और बर्फी भी खिलाएगा. इसके लिए प्लांट में गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी से देसी घी की जलेबी बनाने का काम शुरू हो गया है.

Jalebi

पहले ही दिन 1 लाख रूपए की बिक्री

वीटा मिल्क प्लांट के सीईओ जयबीर ने जानकारी देते हुए कहा कि प्लांट के बिक्री केंद्र पर गणतंत्र दिवस पर पहले ही दिन एक लाख रुपये का कारोबार हुआ है. प्लांट की ओर से बहुत जल्द देसी घी के समोसे भी लांच करने की तैयारी हो रही है. उन्होंने कहा कि प्लांट दूध व इसके अन्य उत्पादों को लेकर काम कर रहा है. यहां दूध के अलावा घी, मक्खन, दही, छाछ मुख्य उत्पाद हैं. अब प्लांट के काउंटर पर जलेबी व शुगर फ्री बर्फी भी मिलेगी. इसके लिए प्लांट में हलवाइयों की नियुक्ति की गई है. इससे प्लांट की आमदनी में इजाफा होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के पहलवानों का दबदबा, MDU रोहतक में जीती ओवरऑल टीम चैंपियनशिप

बाजार से बेहद सस्ता मिलेगा सामान

उन्होंने बताया कि पहले ही दिन काउंटर पर एक लाख रुपये की जलेबी बेची गई है. बाजार के मुकाबले यह करीब 200 रुपये प्रति किलो सस्ती है. मिठाई की नामी दुकानों पर 600 रुपये प्रति किलो के भाव जलेबी बेची जा रही है जबकि प्लांट के काउंटर पर जलेबी 400 रुपये किलो मिल रही है. शुद्ध खोवे की बर्फी 450 रुपये किलो बेची जाएगी. प्लांट की ओर से समोसा भी काउंटर पर बिक्री के लिए जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा और इसकी कीमत भी सामान्य ही रखी जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.