हरियाणा के यह 7 रेलवे स्टेशन बनेंगे मॉडर्न, अत्याधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस; देखें लिस्ट

हिसार | केंद्र की मोदी सरकार अमृत भारत योजना के तहत देशभर में रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. इसी कड़ी में बीकानेर डिवीजन के 15 स्टेशनों पर पहले से चल रहे पुनर्विकास कार्यों के साथ अब हरियाणा के 7 और स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा.

Railway Food Stal

इन स्टेशनों का होगा कायाकल्प

अमृत भारत योजना के तहत, जिन नए स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा उनमें हांसी, लोहारू, मंडी आदमपुर, रायसिंहनगर, भट्टू, अनूपगढ़ और कालांवाली शामिल हैं. इसके लिए टेंडर राशि स्वीकृत की जा चुकी है. इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत, स्टेशन भवनों का समग्र रूप से कायाकल्प किया जाएगा. पुरानी बिल्डिंग को हटाकर नए सिरे से तैयार किया जाएगा.

बुकिंग कार्यालय और विश्राम गृह का नवीनीकरण के अलावा नए शौचालय ब्लॉक बनाएं जाएंगे. यात्रियों की सुविधा के लिए Entry- Exit के अलग- अलग द्वार का निर्माण किया जाएगा. स्टेशन परिसर में वाहनों की पार्किंग के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी. स्टेशन की खूबसूरती में इजाफा करने के लिए एलईडी लाइट्स और कलात्मक दीवार चित्रों का प्रावधान किया गया है. इन स्टेशनों पर यात्रियों को फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी. पीने के साफ पानी के लिए वाटर कूलर लगाएं जाएंगे.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

सौर ऊर्जा संयंत्र होंगे स्थापित

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में इन स्टेशनों पर यात्री सूचना प्रणाली को आधुनिक बनाया जाएगा जिसमें कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टी लाइन और सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली, बड़ी एलईडी स्क्रीन और GPS आधारित डिजिटल घड़ियां लगाई जाएगी. दिव्यांगों की सुविधा के लिए विशेष साइन बोर्ड लगाए जाएंगे. पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता दर्शाते हुए सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे. एक तरह से कहें तो इन रेलवे स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी खुबसूरती बयां करने की योजना है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.