हरियाणा से महाकुंभ मेले का सफर होगा आसान, गुरुग्राम से दौड़ेगी रोडवेज बस; देखें टाइमिंग और किराया

गुरुग्राम | उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले (Mahakumbh Mela) में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. हरियाणा परिवहन विभाग ने दिल्ली से सटे गुरुग्राम जिले से भी प्रयागराज के लिए सीधी बस सेवा को हरी झंडी दिखा दी है. शनिवार यानि आज 1 फरवरी से इस बस सेवा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा.

Haryana Roadways Bus 3

यह रहेगा शेड्यूल

गुरुग्राम रोडवेज डिपो के जीएम प्रदीप अहलावत ने बताया कि 1 फरवरी से प्रयागराज के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत हो रही है. यह बस गुरुग्राम बस स्टैंड से रोजाना शाम 6 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि वापसी में यह बस निर्धारित पार्किंग स्थल से पुनः शाम 6 बजे गुरुग्राम के लिए रवाना होगी. इससे श्रद्धालु आराम से संगम में डुबकी लगाकर इसी बस से वापस भी लौट सकते हैं.

उन्होंने बताया कि गुरुग्राम से प्रयागराज तक प्रति व्यक्ति किराया 955 रूपए निर्धारित किया गया है. बस यात्रा के लिए बस अड्डे पर स्थित ट्रैफिक शाखा में आफलाइन मोड यानि फिजिकल मोड में बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

सीधी बस सेवा शुरू होने से गुरुग्राम जिले के लोगों का महाकुंभ मेले तक सफर आसान होगा. ट्रेनों में प्रयागराज जाने वालों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. इसी को देखते हुए सीधी बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया गया है. यात्रियों की संख्या बढ़ती है, तो प्रयागराज के लिए और बसों के संचालन को हरी झंडी दिखाई जाएगी- प्रदीप अहलावत, जीएम गुरुग्राम डिपो

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी, अंबेडकर चौक पर बनेगा 38 करोड़ का फ्लाईओवर; खत्म होगा ट्रैफिक जाम
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.