उत्तराखंड नेशनल खेल प्रतियोगिता में हरियाणा रग्बी टीम का शानदार प्रदर्शन, फाइनल में महाराष्ट्र को पछाड़कर जीता गोल्ड मेडल

हिसार | उत्तराखंड के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय रग्बी खेल प्रतियोगिता में हरियाणा के हिसार निवासी दीपक पूनिया की कप्तानी में हरियाणा की रग्बी टीम ने एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता. यह हरियाणा की टीम का लगातार चौथा रग्बी स्वर्ण पदक है. इस बार, हरियाणा ने फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र को 22-7 के बड़े अंतर से हराया.

Haryana Mens Rugby

स्वर्ण पदक की लगाई हैट्रिक

प्रदेश की रग्बी टीम ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में एक और इतिहास रचते हुए लगातार 4 साल स्वर्ण पदक जीते हैं. सेमीफाइनल में हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को 24- 0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई. फाइनल में महाराष्ट्र को 22- 7 से हराकर स्वर्ण पदक जीतने का सिलसिला जारी रखा. इस मौके पर रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस, सचिव गेराल्ड प्रभु और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व सचिव रविंद्र चौधरी समेत अन्य विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित रहे.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

उड़ीसा ने हासिल किया तीसरा स्थान

रग्बी में तीसरे स्थान पर उड़ीसा की टीम रही. उड़ीसा ने पश्चिम बंगाल को हराकर तीसरे स्थान का खिताब अपने नाम किया. प्रतियोगिता के समापन पर GTCC की चेयरपर्सन सुनैना कुमारी ने पदक और ट्रॉफी प्रदान कर विजेता टीमों को सम्मानित किया. इस मौके पर हरियाणा ओलंपिक दल के कर्नल राजपाल अहलूवालिया, रविंदर पन्नू और योगेश कालरा ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts