चंडीगढ़ | हरियाणा सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई मंत्रिमंडल (Haryana Cabinet Meeting) की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने इन फैसलों की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि कुछ फैसलों पर मंत्रिमंडल की मुहर लगी है और कुछ फैसले सीएम के ऊपर छोड़े गए हैं.
लोगों को मिलेगा मालिकाना हक
सीएम नायब सैनी ने बताया कि कैबिनेट मीटिंग में विलेज कॉमन लैंड एक्ट 1959 में संशोधन को अनुमति दी गई है. पंचायती भूमि पर जिसका भी 20 साल से पुराना मकान बना है, उन्हें कलेक्टर रेट पर मालिकाना हक दिया जाएगा. इसके तहत 500 वर्ग गज तक की जमीन दी जा सकेगी. इसे 2004 के कलेक्टर रेट के हिसाब से दिया जाएगा और डायरेक्टर इसे मंजूरी दे सकेंगे. इसके लिए कैबिनेट मंजूरी की जरूरत नहीं होगी.
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक जारी है। बैठक में प्रदेश के विकास व जनकल्याण से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।#Haryana #DIPRHaryana #CabinetMeeting pic.twitter.com/RCjX1inyU8
— DPR Haryana (@DiprHaryana) February 4, 2025
आढ़तियों को राहत
हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में आढ़तियों को बड़ी राहत दी गई है. उनकी शिकायत मिली थी कि रबी के खरीद सीजन 2024- 25 में उन्हें बहुत नुकसान हुआ है. इसलिए हमने वन टाइम राहत देने का ऐलान किया था. जिसे देखते हुए आढ़तियों को 3.10 करोड़ की राशि देंगे. इसके अलावा, हरियाणा वन्य जीव सुरक्षा नियम- 2024 को मंजूरी दी गई है, जिसमें परमिट प्राप्त करने के लिए मानदंड निर्धारित किए गए हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट सत्र को लेकर कैबिनेट मीटिंग में चर्चा हुई है. इसके लिए कैबिनेट ने सीएम को अधिकार दिया है. वहीं, निकाय चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह से इन चुनावों के लिए तैयार है और बड़ी मजबूती से चुनावी रण में उतरेगी.
