हरियाणा के प्रत्येक जिले से महाकुंभ मेले के लिए दौड़ेगी रोडवेज बसें, फटाफट चेक करें टाइमिंग और किराया

चंडीगढ़ | हरियाणा से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ (Mahakumbh 2025) मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को सरकार ने बड़ी सौगात दी है. 5 फरवरी यानि आज बुधवार से प्रदेश के सभी 22 जिलों के बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज की एक- एक बस प्रयागराज के लिए आवागमन करेगी. इसके लिए सभी जिलों के रोडवेज जीएम को आदेश जारी किया गया है.

Haryana Roadways Bus 2

परिवहन मंत्री ने जारी किया आदेश

परिवहन मंत्री अनिल विज ने आदेश जारी करते हुए कहा कि हम हरियाणा के प्रत्येक जिला मुख्यालय से महाकुंभ मेले के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत कर रहे हैं. हर जिले के बस स्टैंड से रोजाना एक बस प्रयागराज महाकुंभ मेले तक संचालित होगी. इस बस सेवा की शुरुआत 5 फरवरी से शुरू हो रही है और 25 फरवरी तक प्रतिदिन प्रयागराज पहुंचेगी.

हर जिला मुख्यालय के मुख्य बस स्टैंड से सुबह 10 से 12 बजे के बीच चलकर यह बसें अगले दिन सुबह 5 बजे से 6 बजे के बीच प्रयागराज पहुंचेगी और शाम को भी प्रयागराज से वापसी की सुविधा उपलब्ध होगी. वहीं, परिवहन मंत्री के आदेश के बाद हरियाणा रोडवेज ने प्रत्येक जिले से प्रयागराज जाने वाली बसों का किराया और टाइमिंग निर्धारित कर दिए हैं. किराया दूरी के हिसाब से तय किया गया है, जो 900 से 1300 रूपए के बीच रहेगा.

जानें रूट

फरीदाबाद व पलवल को छोड़कर प्रत्येक जिले से रोडवेज बसें वाया दिल्ली, पलवल के रास्ते कोसी, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मुरादनगर, अकबरपुर, कानपुर व खादा होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी. यात्रियों को प्रयागराज बस स्टैंड, नेहरू पार्किंग या फिर जहां तक पुलिस की ओर से रोकने की व्यवस्था की गई है, वहां तक लेकर जाएंगी. रोडवेज का प्रयास है कि यात्रियों को संगम (जहां महाकुंभ स्नान है) के जितना नजदीक हो पहुंचाया जाए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.