हरियाणा की मंडियों में 10 रूपए में मिलेगा भरपेट भोजन का आनंद, खुलेंगी 40 और अटल किसान मजदूर कैंटीन

चंडीगढ़ | हरियाणा के सीएम नायब सैनी (Nayab Singh Saini) ने मंगलवार को पिंजौर में सेब, फल एवं सब्जी मंडी और गन्नौर में भारत अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी के प्रगति कार्यों की समीक्षा बैठक बुलाई थी. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समयावधि के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए. बैठक में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहे.

Khana Food

इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने हरियाणा की मंडियों में 40 अतिरिक्त अटल किसान मजदूर कैंटीन स्थापित करने की भी बात कही, जिसमें किसानों और मजदूरों को 10 रुपये की दर से रियायती भोजन की सुविधा का लाभ मिलेगा.

अटल किसान मजदूर कैंटीन

हरियाणा सरकार द्वारा मजदूरों, श्रमिकों आदि को नाममात्र दर पर भरपेट भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए मंडियों में अटल किसान मजदूर कैंटीन स्थापित की जा रही हैं. इन कैंटीन का संचालन हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एचएसआरएलएम) के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

बैठक के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को अवगत कराया कि प्रदेश की मंडियों में अतिरिक्त अटल कैंटीन स्थापित करने का काम चल रहा है. इसके अतिरिक्त, 40 और कैंटीन स्थापित करने का प्रस्ताव वर्तमान में सरकार द्वारा अनुमोदित किया जा रहा है.

फूल मंडी का निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरुग्राम में फूल मंडी के निर्माण कार्य को भी शुरू करने के निर्देश दिए. गुरुग्राम के सेक्टर- 52A में 8.26 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित फूल मंडी के निर्माण से हरियाणा के फूल उत्पादक किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए एक बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.