ऑक्सीजन विवाद के बीच केजरीवाल ने सीएम मनोहर लाल से की बातचीत, मांगी मदद

नई दिल्ली । अस्पतालों में आक्सीजन की भारी कमी के कारण दिल्ली और हरियाणा में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. कल ही स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिल्ली पर आक्सीजन टैंकर लूटने का आरोप लगाते हुए आक्सीजन टैंकरों को पुलिस सुरक्षा देने के निर्देश दिए थे. इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज हरियाणा के सीएम मनोहर लाल से इस संबंध में फोन पर बातचीत की है.

manohar and kejriwal

केजरीवाल ने सीएम मनोहर लाल से ट्रकों की आवाजाही को लेकर मदद मांगी है. जिसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भरोसा दिलाया है कि वह हर संभव मदद के लिए तैयार हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी आक्सीजन संकट पर हरियाणा के मुख्यमंत्री से बातचीत की है.

यह भी पढ़े -  1 जून से शुरू होगा CBSE के 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का सत्यापन व पुनर्मूल्यांकन, डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगी स्कैन आंसर शीट

गौरतलब है कि कल ही स्वास्थ्य मंत्री ने बताया था कि हमारा एक टैंकर फरीदाबाद अस्पतालों में आक्सीजन लेकर जा रहा था,जिसे दिल्ली में सरकार द्वारा लूट लिया गया था. स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने तुरंत प्रभाव से आक्सीजन टैंकरों को पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कराई, ताकि ऐसी घटना दोबारा ना हो.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.