हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, इन कर्मचारियों की पेंशन में हुई भारी बढ़ोतरी; जानें किसे मिलेगा फायदा

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने एक अहम फैसला लेते हुए उन कर्मचारियों को पेंशन और मानदेय देने का निर्णय लिया है, जिनके विभागों का विलय किया जा चुका है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. सरकार के इस फैंसले के बाद काफी कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा.

Haryana CM Nayab Singh Saini

इतना मिलेगा मानदेय

सरकार के इस फैसले के तहत पात्र कर्मचारियों को हर महीने 6,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक का मानदेय मिलेगा. यह राशि कर्मचारियों की सेवा अवधि और उनके योगदान के आधार पर तय की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम उन कर्मचारियों की आर्थिक सहायता देने के लिए उठाया गया है, जो लंबे समय तक विभिन्न विभागों में सेवाएं दे चुके हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मृतक शिक्षकों के परिवारों को बड़ी राहत, विभागीय ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू

सरकार के इस फैंसले का लाभ एचएसएमआईटीसी, कॉन्फेड, हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड और अन्य विलय किए गए विभागों के कर्मचारियों को मिलेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts