हरियाणा में इन कर्मचारियों की बल्ले- बल्ले, सरकार ने पक्की नौकरी का कर दिया ऐलान

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार (Haryana Govt) ने कच्चे कर्मचारियों के बाद एक्सटेंशन और गेस्ट लेक्चरर को बड़ी खुशखबरी सुनाई है. कच्चे कर्मचारियों की नौकरी 58 साल तक पक्की करने के बाद अब राज्य सरकार ने एक्सटेंशन व गेस्ट लेक्चरर और तकनीकी कॉलेजों में तैनात अतिथि संकाय की नौकरी सेवानिवृत्ति आयु तक सुरक्षित कर दी है.

Nayab Singh Saini

सरकार ने अधिसूचना की जारी

सरकार के विधि व विधायी विभाग के मुख्य सचिव अमरजीत सिंह ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. पिछले साल नवंबर महीने में आयोजित हुए विधानसभा सत्र के दौरान सरकार ने इस विधेयक को पारित किया था. इसी साल 3 फरवरी को राज्यपाल ने इस विधेयक को मंजूरी प्रदान की थी.

हरियाणा सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, वे एक्सटेंशन व गेस्ट लेक्चरर्स जो 15 अगस्त 2024 तक 5 साल की नौकरी पूरी कर चुके हैं, उन्हें 58 साल की उम्र तक नौकरी से नही हटाया जाएगा. इन्हें पक्के लेक्चरर की तर्ज पर महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा. हर साल महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होगी. इन्हें चिरायु योजना, मृत्यु सह सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी, मातृत्व लाभ और एक्सग्रेसिया का भी लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

अस्सिटेंट प्रोफेसरों को भी मिल सकता है तोहफा

इस फैसले का लाभ उन लेक्चरर को नहीं मिलेगा, जिनकी उम्र 58 साल हो गई है. उन्हें नौकरी से हटाया गया तो उन्होंने त्याग- पत्र दे दिया हो. बता दें कि इस वक्त प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में करीब 2 हजार एक्सटेंशन लेक्चरर और 46 गेस्ट लेक्चरर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. सैनी सरकार विश्वविद्यालयों में कार्यरत करीब 1400 से ज्यादा अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों की भी 58 साल की आयु तक नौकरी पक्की करने पर विचार कर रही है. बीते विधानसभा सत्र के दौरान सरकार ने भरोसा दिलाया था कि वह उन्हें भी सेवा सुरक्षा सुनिश्चिता के लिए विचार कर रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.