12 फरवरी को माघ पूर्णिमा, तुलसी के पत्ते से जुड़ा उपाय भरेगा तिजोरी; खत्म हो जाएंगे कई जन्मों के पाप

ज्योतिष | अगर आप भी चाहते हैं कि आपके जीवन में कभी भी धन की कमी ना हो अर्थात आपकी तिजोरिया धन से भरी रहे, तो आज की यह खबर आपके लिए है. माघ पूर्णिमा पर आप तुलसी से जुड़ा हुआ एक विशेष उपाय कर सकते हैं, जिससे आपको जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी. 12 फरवरी यानी कि कल माघ महीने की पूर्णिमा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करने का विशेष महत्व बताया गया है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Purnima Moon Chand

तुलसी के पत्तों से जुड़े हुए विशेष उपाय

  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में सुख- शांति और समृद्धि बनी रहे, तो इसके लिए आपको तुलसी के पौधे को उत्तर, उत्तर पूर्व या फिर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. इस दिशा को तुलसी के पौधे के लिए काफी अच्छा माना जाता है, ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है.
  • अगर आप नौकरी और कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं, तो आपको गुरुवार को तुलसी का पौधा पीले कपड़े में बांधकर धन के स्थान पर रख देना चाहिए या फिर ऑफिस या दुकान में रख सकते हैं. इसे काफी चमत्कारी माना जाता है.
  • जब भी आप तुलसी मैया के पत्ते तोड़े, तो एक बार हाथ जोड़कर मां लक्ष्मी से अवश्य माफी मांगे. ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन की हानि नहीं होगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.