हरियाणा में 175 करोड़ से चकाचक होगा ये हाइवे, रोहतक- दिल्ली का सफर होगा आरामदायक

हिसार | वाहन चालकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि हिसार से रोहतक 90 किलोमीटर लंबे हाइवे की मरम्मत का काम किया जाएगा. करीब 175 करोड़ रूपए की लागत से इस हाइवे पर तारकोल की लेयर बिछाने व गढ्ढों को भरने का काम किया जाएगा. साथ ही, हांसी शहर के बाहर से बने 9 किलोमीटर लंबे बाईपास रोड की भी मरम्मत की जाएगी.

Highway Road 1

2 महीने के भीतर पूरा होगा काम

हिसार से रोहतक फोरलेन हाइवे के मरम्मत कार्य के लिए नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टेंडर निकाला है. टेंडर लेने वाली कंपनी को दो महीने के अंदर इस काम को पूरा करना होगा. बता दें कि साल, 2016 में हिसार से रोहतक फोरलेन हाइवे का निर्माण किया गया था. इसी दौरान हांसी बाईपास भी बनाया गया था. वर्तमान में हाइवे पर कई जगहों से तारकोल की लेयर उखड़ चुकी है. इसपर NHAI ने संज्ञान लेते हुए इसके लिए विशेष मरम्मत करवाने की योजना बनाई है.

बता दें कि हिसार से रोहतक के बीच कई जगहों पर टूट चुका है. खासकर हांसी से निकलने के बाद इस हाइवे पर कई जगह पर गढ्ढे बने हुए हैं और कई जगहों पर तारकोल की लेयर भी उखड़ चुकी है. इससे वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

दिल्ली तक आरामदायक होगा सफर

चूंकि इस हाइवे पर कार के लिए 90 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड लिमिट तय की गई है. इतनी तेज रफ्तार से सफर करते हुए यदि अचानक से सामने गढ्ढा आ जाएं तो वाहन को संभालना मुश्किल हो सकता है. इससे दुर्घटना होने का भी अंदेशा बना रहता है. लेकिन अब इस हाइवे की विशेष मरम्मत से वाहन चालकों को राहत पहुंचेगी और उनका वाया रोहतक होते हुए दिल्ली का सफर बेहद आरामदायक हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.