गुरुग्राम शहर की 43 सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 166 करोड़ रूपए होंगे खर्च; फटाफट देखें लिस्ट

गुरुग्राम | हरियाणा की मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां शहर की प्रमुख सड़कों और सर्विस सड़कों को अगले तीन महीने के भीतर गढ्ढा मुक्त कर दिया जाएगा. शहर की इन 43 सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य 15 फरवरी से शुरू किया जाएगा. इस कार्य पर लगभग 166 करोड़ रूपए की लागत राशि खर्च होगी.

street light

जल्द शुरू होगा काम

गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्यामल मिश्रा ने सोमवार को आयोजित हुई समीक्षा बैठक में आदेश जारी कर इन सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य अतिशीघ्र करने को कहा है. GMDA ने पिछले साल दिसंबर में मुख्य सड़कों और सर्विस रोड के निर्माण और मरम्मत कार्य को लेकर टेंडर आमंत्रित किए थे लेकिन उस दौरान दिल्ली- एनसीआर में GRAP के चलते निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लागू थे.

अब GRAP की पाबंदियां हटने के बाद मुख्य अभियंता अरूण धनखड़ ने सभी ठेकेदार कंपनियों को आदेश जारी किए हैं कि सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाए. इसके तहत चार दिन पहले पहले दादी सती चौक से लेकर मानेसर तक सड़क का निर्माण कार्य किया जा चुका है. सेक्टर-58 से लेकर 67 तक दो-दो लेन की सर्विस रोड का निर्माण कार्य सोमवार से शुरू हो चुका है. 15 फरवरी तक सभी सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में 6 करोड़ से बदलेगी 4 किमी सड़क की तस्वीर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

इन सड़कों की बदलेगी तस्वीर

सेक्टर-23-23A, सेक्टर-18-19, महावीर चौक से लेकर अतुल कटारिया चौक, सेक्टर-15 के पार्ट एक और दो, न्यू रेलवे रोड, ओल्ड रेलवे रोड, सिविल लाइंस रोड, सेक्टर-नौ-9A रोड, सेक्टर-30-31, 33-34, सेक्टर-57 के पार्ट एक और दो, 49-50, 69-70, 70-75, 70-70A, 25-28, 24-26 को विभाजित कर रही मुख्य सड़कों की विशेष मरम्मत की जाएगी.

इसके अलावा सेक्टर-90-93, 92-95, 91-92, 92-95 को विभाजित कर रही मुख्य सड़क के अलावा सेक्टर-91 की बाहरी सड़क की विशेष मरम्मत की जाएगी. इसी तरह सेक्टर-81-81A से सेक्टर-86-87, सेक्टर-90 व 91, सेक्टर-82-85 से 83-84 की मुख्य सड़क के अलावा सेक्टर-87 की बाहरी सड़क की विशेष मरम्मत की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.