हरियाणा में वाहन चालकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 17 फरवरी से बंद हो जाएगा ये टोल प्लाजा

नूंह | हरियाणा में वाहन चालकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि नूंह जिले के पुनहाना- जुरहेड़ा सड़क मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा- 42 को 17 फरवरी की रात 12 बजे से हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद वाहन चालक यहां से बिना टोल टैक्स का भुगतान किए सफर पूरा कर सकेंगे. इससे हजारों लोगों को राहत पहुंचेगी.

Toll Gate Booth 2

सीएम ने की थी घोषणा

डीसी विश्राम कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए कहा कि सीएम नायब सैनी की घोषणा के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. उन्होंने बताया कि यह टोल प्लाजा 18 महीने की अवधि के लिए मेसर्स ए.एस. मल्टीपर्पज सर्विसेज को आवंटित किया गया था, जिसकी अवधि 17 फरवरी 2025 की रात 12 बजे समाप्त हो रही है. इसको बंद करने के लिए इंजीनियर- इन- चीफ, पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) द्वारा भी आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

इस टोल प्लाजा के बंद होने पर अब लोगों को इस सड़क मार्ग पर सफर करते समय कोई टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा. बता दें कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में कई टोल प्लाजा को बंद करने की घोषणा बहुत समय पहले की थी, जिसे अब लागू किया जा रहा है. सरकार के इस फैसले से पुनहाना- जुरहेड़ा रोड़ से राजस्थान सीमा तक यात्रा करने वाले वाहन चालकों को राहत पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  नूंह में 32 करोड़ की लागत से बनेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, MDA का बड़ा प्लान

इन टोल प्लाजा के भी हटने की उम्मीद

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में कई टोल प्लाजा को हटाने की घोषणा की गई थी, जिसके तहत नूंह जिले में स्थित उपरोक्त टोल प्लाजा 17 फरवरी की रात से हटा दिया जाएगा. वहीं, अब उम्मीद की जा रही है कि गुरुग्राम- फरीदाबाद और सोहना- बल्लभगढ़ रोड पर भी टोल प्लाजा खत्म किया जाए. लोगों का कहना है कि सोहना रोड पर सालों से टैक्स वसूली हो रही है, लेकिन सड़क बिल्कुल खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुकी है. ऐसे में इस मार्ग को टोल फ्री किया जाना चाहिए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.