हरियाणा में फिर शुरू होगा कड़कड़ाती ठंड का दौर, इस दिन होगी झमाझम बरसात; देखें मौसम की ताजा भविष्यवाणी

चंडीगढ़, Haryana Mausam News | फरवरी की शुरुआत से हरियाणा का मौसम लगातार बदल रहा है. कभी अचानक गर्मी महसूस होती है, तो कभी तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ जाती है. रात का तापमान भी लगातार हिचकोले खा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 15 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा.

Cold Winter Weather Mausam

14 से 16 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हवाओं में बदलाव देखने को मिलेगा. इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और 16 फरवरी को दक्षिण- पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. इससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

बीते दिनों यमुनानगर, रोहतक, फरीदाबाद, पलवल, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था. अब 14 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे दिन में बादल छाने से तापमान में गिरावट होगी. वहीं, रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

हल्की बारिश के बने आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 18 फरवरी के बीच हरियाणा में मौसम साफ रहेगा. गुरुवार को 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है. 14 फरवरी को भी हवाएं चलेंगी, लेकिन 15 फरवरी के बाद इनकी गति कम हो जाएगी. इसके बाद, तापमान में धीरे- धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी और 28 फरवरी तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts