हरियाणा में रेलयात्रियों को झेलनी होगी परेशानी, 18 फरवरी तक रद्द रहेगी यह ट्रेनें

जींद | हरियाणा में रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. बता दें कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने जींद से हिसार और रोहतक के लिए संचालित होने वाली 3 पैसेंजर ट्रेनों को कुछ दिन के लिए रद्द कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, इन ट्रेनों के रैंक को महाकुंभ जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त रैंक के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. इन ट्रेनों के रद्द होने से जींद, रोहतक, हिसार, जाखल की तरफ जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी होगी.

Train

रद्द ट्रेनों की सूची

ट्रेन नंबर 54044, जींद- हिसार ट्रेन 17 फरवरी को रद्द रहेगी. ट्रेन नंबर 54049, रोहतक- जींद पैसेंजर ट्रेन 17 और 18 फरवरी को रद्द रहेगी. ट्रेन नंबर 54050, जींद- रोहतक पैसेंजर ट्रेन 16 और 17 फरवरी को रद्द रहेगी.

इससे जींद से रोहतक व हिसार रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को मुश्किलें झेलनी पड़ सकती है. ट्रेन नंबर 54043, जींद से दोपहर बाद 4 बजकर 25 मिनट पर रवाना होते हुए उचाना, नरवाना, जाखल, मानसा होते हुए बठिंडा, सिरसा, मंडी आदमपुर होते हुए हिसार आगमन करती है.

स्पेशल ट्रेनों में जोड़ें गए डिब्बे

ट्रेन नंबर 54044, हिसार- जींद पैसेंजर ट्रेन सुबह 5 बजे हिसार से जींद के लिए रवाना होती है. ट्रेन नंबर 54049, रोहतक- दिल्ली पैसेंजर ट्रेन 04.05 बजे रोहतक से गोहाना, पानीपत होकर जींद आती है. ट्रेन नंबर 54050, दोपहर बाद लगभग 4 बजे जींद से चलकर पानीपत होते हुए रात लगभग साढ़े 8 बजे रोहतक पहुंचती है.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

जींद रेलवे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक जेएस कुंडू ने बताया कि प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही है. इन स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त रैक जोड़े जाते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्री इस ट्रेन की सुविधा का लाभ उठा सकें. इन ट्रेनों में जींद-  रोहतक रूट पर चलने वाली ट्रेनों के कुछ रैक को महाकुंभ के लिए चलने वाली ट्रेनों में जोड़ा गया है, जिसके चलते यात्रियों को तीन दिन तक थोड़ी बहुत परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.