पंचकूला में अरिजीत सिंह का लाइव शो आज, हाई सिक्योरिटी के बीच पुलिस ने संभाली कमान; वाहनों के लिए बदले रूट

पंचकूला | हरियाणा के पंचकूला में आज 16 फरवरी को बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह का लाइव कंसर्ट आयोजित किया जाएगा. इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. यह कंसर्ट सेक्टर- 5 स्थित शालीमार ग्राउंड में होगा, जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट है. डीसीपी हिमाद्री कौशिक और डीसीपी ट्रैफिक व क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है.

Arijit Singh

इस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिए 300 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. 16 पुलिस नाके भी बनाए गए हैं. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों से दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है.

ट्रैफिक एडवाइज

डीसीपी मुकेश मल्होत्रा ने जानकारी दी कि कंसर्ट के दौरान शालीमार ग्राउंड के आसपास की कई सड़कों को बंद रखा गया है, जबकि कुछ मार्गों को डायवर्ट किया गया है. उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें ताकि जाम जैसी स्थिति से बचा जा सके. तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसीपी दिनेश कौशिक, एसएचओ ट्रैफिक अरुण विश्नोई समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.

यह रास्ते रहेंगे बाधित

  • आज दोपहर 12:00 से तवा चौक से लेकर गोपाल चौक सांखला चौक ,वेला विस्टा से गीता गोपाल चौक न जाने की एडवाइजरी जारी की गई है.
  • हाउसिंग बोर्ड चौक से सिंह द्वार, टैंक चौक, पुराना पंचकूला रेड लाइट होते हुए माजरी चौक फ्लाईओवर से गुजरें. फिर सेक्टर 3 और 21 ट्रैफिक लाइट से बाएं मुड़कर रामगढ़-बरवाला पहुंच सकते हैं.
  • हाउसिंग बोर्ड चौक से सेक्टर 17- 18, 16- 17, 16- 15 होते हुए सेक्टर 11- 15 और रैली सेक्टर 12 से जीरकपुर जा सकते हैं.
  • सांखला चौक, वेला विस्टा से गीता गोपाल चौक, शालीमार चौक और तवा चौक से गीता गोपाल चौक तक का रास्ता पूरी तरह बंद रहेगा.
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts