आज और कल 2 दिन गरज- चमक के साथ दिल्ली- NCR में होगी बरसात, चेक करें न्यू अपडेट

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली- NCR में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है. सोमवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही और ठंडी हवाओं के कारण हल्की ठंड महसूस की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज मंगलवार दोपहर 2 बजे के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

weather barish

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम सहित कई इलाकों में गरज- चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा, तेज हवाएं चलने के भी आसार बने हुए हैं.

बूंदाबांदी और तेज हवाओं की संभावना

मौसम विभाग ने 19 फरवरी को सुबह हल्की बारिश और कोहरे की संभावना जताई है. सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा और हवाओं की गति तेज हो सकती है. अभी तक हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं, लेकिन अब इनकी गति बढ़कर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. इससे मौसम में ठंडक बढ़ेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

बरसात के बाद लुढ़केगा पारा

बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. सोमवार तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो अब 27 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा. इन इलाकों में अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है. बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts