हरियाणा के इन जिलों में 2 दिन बरसेंगे मेघा, बढ़ेगी ठंड; पढ़ें मौसम विभाग की आज की ताजा भविष्यवाणी

हिसार, Haryana Weather News | हरियाणा में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कल 18 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहे. विभाग द्वारा आज भी प्रदेश के कुछ जिलों में बरसात की संभावना बताई है. इससे तापमान में कमी देखने को मिल सकती है. बाकी जिलों में आसमान में सूरज देवता चमकते दिखाई देंगे, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन भी महसूस होगी.

badal cloud

आज और कल होगी बरसात

आईएमडी द्वारा कल 20 फरवरी से उतरी हरियाणा के कई जिलों में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. विभाग द्वारा करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर के लिए बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है. यहां दिन भर बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी भी हो सकती है. आज भी प्रदेश के हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

आगे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग द्वारा दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, 21 फरवरी से राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और दिन और रात के तापमान में उछाल दर्ज किया जाएगा. इस महीने के आखिरी में एक और पक्षिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, लेकिन यह बाकियों की तरह कमजोर साबित होगा. वर्तमान में राज्य के लगभग सभी जिलों में तापमान 25 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. फरीदाबाद जिले का तापमान राज्य में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. यहां का तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts