हरियाणा की 40 अनाज मंडियों में खुलेगी अटल किसान- मजदूर कैंटीन, 15 रूपए में मिलेगा भरपेट भोजन का आनंद

चंडीगढ़ | हरियाणा की मंडियों में फसल लेकर आने वाले किसानों और वहां पर काम करने वाले मजदूरों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. प्रदेश सरकार द्वारा सूबे की 40 अनाज मंडियों में अटल किसान- मजदूर कैंटीन शुरू की जाएगी. इन कैंटीनों में श्रमिकों, किसानों और आढ़तियों को मात्र 15 रूपए में भरपेट भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

Khana Food

इस रबी सीजन में फसल खरीद के दौरान ही 40 अनाज मंडियों में कैंटीन की शुरुआत की जाएगी. इसी कड़ी में चरखी दादरी अनाज मंडी में भी कैंटीन शुरू की जाएगी. इसके लिए विभाग द्वारा संबंधित मार्केट कमेटी सचिव को पत्र लिखकर कैंटीन शुरू करवाने के निर्देश दिए गए हैं.

सीजन के दौरान चलेगी कैंटीन

हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक द्वारा मंडी अधिकारियों को लिखे पत्र में इसी फसल खरीद सीजन के दौरान चरखी दादरी सहित राज्य की 40 अनाज मंडियों में अटल किसान- मजदूर कैंटीन शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. मार्केट कमेटी के कार्यकारी अभियंता, जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी के अलावा मार्केट कमेटी के सचिव की कमेटी गठित कर कैंटीन में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 15 रूपए प्रति थाली खाने की सुविधा का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

यह रबी व खरीफ फसल सीजन के दौरान 5 महीने तक जारी रहेगी. आदेशानुसार कैंटीन में 15 मार्च से 31 मई तक और 15 सितंबर से 30 नवंबर तक सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक भोजन की सुविधा मिलेगी. कैंटीन के लिए किचन, फर्नीचर व अन्य सामान कमेटी द्वारा तय किया जाएगा.

इन मंडियों में खुलेगी कैंटीन

विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, चरखी दादरी सहित सूबे की जिन 40 अनाज मंडियों में अटल किसान- मजदूर कैंटीन शुरू होगी. उनमें अंबाला कैंट, चरखी दादरी, फरीदाबाद, बल्ल्भगढ़, हिसार, तिगांवा, मोहाना, जाखल, बास, फतेहपुर पुंडरी, सीवन, रतिया, भट्टू कलां, भूना, सोहना और उकलाना शामिल हैं.

नारनौल, नांगल चौधरी, हसनपुर, पलवल, हथीन, इसराना, कोसली, महम, ढींग, ऐलनाबाद, रानियां, मस्तफाबाद, रादौर, सढौरा, पाई, राजौंद, जुंडला, कुंजपुरा, निगढू, शाहाबाद, बबीन, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना और तावडू शामिल हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.