हिसार शहर को जल्द मिलेगी साउथ बाईपास ROB की सौगात, रेलवे ने गर्डर रखने की दी मंजूरी

हिसार | सातरोड के पास साउथ बाइपास स्थित हिसार- रेवाड़ी रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण का काम एक बार फिर शुरू हो जाएगा. बीएंडआर को रेलवे ने गर्डर लॉचिंग के लिए मंजूरी दे दी है. अब रेलवे के हिस्से में 6 गर्डर रखे जाएंगे. गर्डर रखने से पहले रेलवे की राइट्स विंग गर्डर की इंस्पेक्शन के लिए आएगी. इंस्पेक्शन को हरी झंडी मिलते ही गर्डर रखने के लिए रेलवे से ब्लॉक मांगा जाएगा. सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के साथ ही रेलवे के हिस्से पर सिंगल स्पैन के 30 मीटर लंबे गर्डर रखे जाएंगे.

ROB Pool

बीएंडआर के अधिकारियों का कहना है कि साउथ बाइपास निर्माण के साथ ही हर रोज निकलने वाले 10 हजार से अधिक वाहनों को राहत मिल जाएगी. उन्हें शहर के अंदर से नहीं निकलना पड़ेगा.

तीन डेडलाइन हो चुकी समाप्त

साउथ बाइपास पर बन रहे ROB के निर्माण का काम देरी से हो रहा है. इसकी तीसरी डेडलाइन 2 फरवरी, 2025 भी बीत चुकी है. बीएंडआर ने अब निर्माण एजेंसी को चौथी डेडलाइन 30 अप्रैल, 2025 रखी है. एजेंसी बार-बार टाइम एक्सटेंशन ले रही है. फरवरी 2022 में यह काम शुरू हुआ था. पहली टाइम एक्सटेंशन 3 माह तक बढ़ाकर मई, 2024 की दी गई. इस टाइम लाइन पर भी काम पूरा नहीं हुआ.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

आमजन को करना पड़ा भुगतान

दूसरी टाइम लाइन एक्सटेंशन दिसंबर 2024 तक दी गई. एजेंसी फिर इसे पूरा नहीं कर पाई, तो तीसरी टाइम एक्सटेंशन बढ़ाकर 2 फरवरी 2025 दी गई. प्रोजेक्ट देरी का खामियाजा आमजन को भुगतान पड़ रहा है. भारी वाहन शहर के अंदर से निकलते हैं, जिसकी वजह से मेन रोड पर लोगों को जाम झेलना पड़ता है. साथ ही, हादसों का खतरा भी बना रहता है.

रेलवे की तरफ से गर्डर लॉन्चिंग स्कीम को मंजूरी मिल गई है. अब रेलवे के अधिकारी गर्डर इंस्पेक्शन के लिए आएंगे. गर्डर रखने के साथ ही रेलवे पोर्सन पर स्लैब डाल दी जाएगी. करीब 25 से 30 दिन स्लैब को सूखने में लगेंगे. इसके बाद, ब्लैक टॉप करने का काम होगा और सर्विस लेन भी तैयार हो जाएगी- अजीत सिंह, एसई, B&R

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.