केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशियां लेकर आएगी होली, DA बढ़ोतरी का हो सकता है ऐलान; इतनी बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली | केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए होली का त्योहार खुशियों लेकर आ सकता है. 14 मार्च को होली का त्योहार है और उससे पहले सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती हैं. इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों के वेतन और पेंशनभोगियों की पेंशन में अच्छी खासी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जिससे उन्हें महंगाई से राहत मिलेगी.

Rupees Money Paisa

DA में बढ़ोतरी के ऐलान का इंतजार

दरअसल, सातवें वेतन आयोग के तहत साल में 2 बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है. पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू होती है, जबकि दूसरी 1 जुलाई से प्रभावी की जाती है. ऐसे में 2025 की पहली बढ़ोतरी जनवरी से लागू हो चुकी है और अब मार्च 2025 में इसका आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है. हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से DA बढ़ोतरी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

कितनी बढ़ेगी सैलरी

इस बार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 2- 3% तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसका मतलब यह है कि कर्मचारियों के वेतन में 360 रुपये से लेकर 540 रुपये तक की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

उदाहरण के तौर पर अगर किसी सरकारी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18 हजार रूपए है, तो 53% महंगाई भत्ता के हिसाब से उनका डीए 9540 रुपये होता है. अगर DA में 2% की बढ़ोतरी होती है, तो उसका नया महंगाई भत्ता 9,900 रुपये होगा, यानि 360 रुपये ज्यादा मिलेंगे. अगर DA में 3% का इजाफा होता है, तो महंगाई भत्ता 10080 रुपये तक पहुंच जाएगा, जिससे 540 रुपये का अतिरिक्त लाभ होगा.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

DA का कैलकुलेशन

DA का निर्धारण अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर किया जाता है. केंद्र सरकार पिछले 12 महीनों के औसत AICPI डेटा को ध्यान में रखते हुए DA और DR की दरें तय करती है.

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए DA की गणना इस फार्मूला के अनुसार की जाती है:

DA (%) = (पिछले 12 महीनों के AICPI का औसत – 115.76) / 115.76) × 100

पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों के लिए यह गणना इस तरह की जाती है:

DA (%) = (पिछले 3 महीनों के AICPI का औसत – 126.33) / 126.33) × 100

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.