हरियाणा के इन 8 जिलों में आज होगी बरसात, तेज गति से चलेगी हवाएं; मौसम होगा खुशनुमा

हिसार, Weather News | मौसम के लिहाज से हरियाणा वासियों के लिए फरवरी का पूरा महीना परिवर्तनशील रहा है. कभी दिन में धूप निकलती है जिसमें बैठना असहनीय हो जाता है, वहीं अगले ही दिन बरसात और ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ जाती है. बीते काफी दिनों से ऐसा ही कुछ मौसम बना हुआ है. इसी बीच फिर से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण गुरुवार की तरह आज शुक्रवार को भी बरसात दर्ज की जा रही है.

Barish Weather Mausam Badal

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग द्वारा आज प्रदेश के आठ जिलों करनाल, यमुनानगर, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में बरसात की संभावना जताई गई है. यहां हल्की बरसात के आसार बने हुए हैं. बता दें कि पानीपत में आज सुबह से ही बूंदाबांदी का दौर जारी है. जींद, हिसार, पंचकूला, सोनीपत, फतेहाबाद में भी सुबह से बरसात हो रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मृतक शिक्षकों के परिवारों को बड़ी राहत, विभागीय ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू

बरसात से तापमान में हुई गिरावट

बरसात से प्रदेश का अधिकतम तापमान 7.8 डिग्री तक गिर गया. फरीदाबाद में सबसे अधिक तापमान 26.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं करनाल, कुरुक्षेत्र और रोहतक में भी तापमान 20 डिग्री से नीचे आ गया. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक मार्च तक इसी प्रकार बरसात का क्रम बना रहेगा. प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी इलाकों में बरसात और बाकी इलाकों में तेज गति से हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं.

ऐसे मौसम में कृषि वैज्ञानिक गेहूं की फसल में पानी न लगाने की सलाह दे रहे हैं. 1 मार्च तक बरसात के आसार हैं, इसलिए किसानों को अभी फसल में पानी नहीं लगाना चाहिए. तेज हवा चलने और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts