हरियाणा के इस जिले में स्थापित होगी सुपर क्रिटिकल यूनिट, हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक में CM सैनी ने की घोषणा

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई परचेज कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश हित में निर्णय लिए गए. इस दौरान उन्होंने घोषणा की की यमुनानगर में सुपर क्रिटिकल यूनिट की स्थापना की जाएगी. इस मौके पर प्रदेश के परिवहन एवं बिजली मंत्री अनिल विज समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

CM Nayab Singh Saini

सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर मुख्यमंत्री नायब सिंह ने इस बैठक से जुड़ी तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि चंडीगढ़ में आज हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी (HPWPC) की महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में यमुनानगर में स्थापित होने वाली सुपरक्रिटिकल यूनिट को लेकर प्रस्तुत एवं सार्थक चर्चा हुई. इस यूनिट के निर्माण में 7272 करोड रुपए की लागत आने का अनुमान है.

1 अप्रैल 2025 से शुरू होगा कार्य

इसमें 800 मेगावाट कोयला आधारित बिजली का उत्पादन किया जाएगा. इसका जिम्मा भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) को सौपा गया है. 1 अप्रैल 2025 से इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा. अनुमान है कि ढाई साल में यह बनकर तैयार हो जाएगा और इसका संचालन शुरू हो जाएगा. इसको लेकर एनवायरमेंट क्लीयरेंस भी मिल चुकी है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts