कड़कड़ाती ठंड के लिए हरियाणावासी रहें तैयार, अगले 5 दिन तक चलेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंडी हवाएं

हिसार | हरियाणा में एक बार फिर से सर्दी महसूस होनी शुरू हो चुकी है. बरसात के बाद अब ठंडी हवाओं ने माहौल बिगड़ने का काम किया है. बीती रात से ही तेज उत्तर- पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. पहाड़ी इलाकों से ये ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में पहुंच रही है, जिससे सर्दी का एहसास होना शुरू हो गया है. रात के तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है.

Cold Weather Mausam Thanda

9 मार्च तक रहेगा मौसम परिवर्तनशील

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले 5 दिनों तक राज्य में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान दिन के समय धूप खिलने के बावजूद ठंड का एहसास होगा. इसके अलावा, रात के तापमान में 5 से 8 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है. हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 मार्च तक राज्य में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. इस दौरान 5 और 6 मार्च को बीच- बीच में मध्यम से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में बारिश से राहत, गर्मी और उमस से लोगों को मिली राहत

अचानक बढ़ी ठंड

बीते 28 फरवरी को प्रदेश के कई इलाकों में हुई ओलावृष्टि और बरसात से अचानक ठंड बढ़ गई है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी 9 और 12 मार्च को एक- एक करके दो कमजोर पक्षिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिससे तापमान में उतार- चढ़ाव देखने को मिल सकता है. पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, लेकिन होली के बाद गर्मी का एहसास होना शुरू हो जाएगा. आने वाले 4 दिनों में राज्य में फिर से रात का तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts