Jio ने दिया यूजर्स को बड़ा झटका, अब फ्री में नहीं मिलेगी यह खास सुविधा

गैजेट डेस्क, Jio New Update | अगर आप भी जियो यूजर्स है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. बता दें कि भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो की तरफ से अपने यूजर्स को एक बड़ा झटका देते हुए एक रिचार्ज प्लान में मिलने वाली फ्री सुविधाओ को बंद कर दिया गया है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.

Jio

जियो यूजर्स के लिए जरूरी खबर

जियो की तरफ से अपने मोबाइल फोन से जियो सिनेमा को हटा दिया गया है, जियो का अब Disney + Hotstar के साथ विलय होकर जियोहॉटस्टार बन गया है. अभी तक जियो अपने प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों मोबाइल फोन में ही फ्री में जियो सिनेमा का लाभ यूजर्स को देता था, इस बेनिफिट को हटा दिया गया है. अब कंपनी इसे पेश नहीं करती, क्योंकि जियो सिनेमा अब एक स्टैंडअलोन प्लेटफार्म नहीं है. जियो सिनेमा जियो के लिए बड़ा फायदा था. हालांकि, इसमें प्रीमियम की पेशकश नहीं की जा रही थी. हॉटस्टार के ऐलान के बाद इसे स्वाभाविक माना जा रहा था. रिलायंस जियो सिनेमा का लाभ हटा दिया गया है.

अब इस प्रकार मिलेगा लाभ

जियो की तरफ से 195 और 949 वाले प्लान में से एक्स्ट्रा बेनिफिट को हटा दिया गया है. जियो के 150 रूपये वाले प्लान के बारे में बातचीत की जाए, तो जियो का यह प्लान पूरे 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें 15 जीबी हाई स्पीड डाटा 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है. 949 रूपये वाले प्लान के बारे में बातचीत की जाए, तो यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा भी कई सारे लाभ मिलते हैं. साथ ही, हर दिन 2GB डाटा और 100 SMS का लाभ मिलता है. जियो के इस प्लान से अगर आप रिचार्ज करवा लेते हैं, तो आपको 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.