हरियाणा में फैमिली आईडी में फर्जीवाड़े का खेल, गलत तरीके से बदली 711 परिवारों की इनकम

रोहतक | हरियाणा में परिवार पहचान पत्र (PPP) में गड़बड़ी का एक और नया मामला सामने आया है. झज्जर जिले के बाद अब रोहतक में भी फैमिली आईडी में आय बदलने का गड़बड़झाला उजागर हुआ है. अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में फर्जी तरीके से 711 परिवारों की आय में बदलाव किया गया है. फर्जीवाड़ा पकड़ में आने के बाद क्रीड विभाग के 2 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है.

Family ID

फैमिली आईडी में इनकम बदलने का गड़बड़

एडीसी कार्यालय में फैमिली आईडी में परिवारों की आय में बदलाव किया जाता है. जानकारी के मुताबिक, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिले में करीब 8 महीने पहले 711 परिवारों के 1,036 सदस्यों की आय में बदलाव किया गया है. बताया जा रहा है फैमिली आईडी में आय बदलाव का जब यह खेल खेला गया, उस वक्त विधानसभा चुनाव हो रहे थे.

जिला प्रशासन के एक अधिकारी की मानें तो ओटीपी के लिए नामित अधिकारी की हरियाणा विधानसभा चुनाव, 2024 में ड्यूटी लगाई गई थी. इसके चलते अधिकारी ने अपने कार्यकाल में डीसीआरआईएम को जिले से संबंधित परिवार पहचान पत्र के कार्य के लिए आपातकालीन स्थिति व तत्काल मामलों के निपटारे के लिए ओटीपी प्रदान किया था. इस दौरान 2 कर्मचारियों ने अधिकारी के क्रेडेंशियन लॉगिन ओटीपी का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से 711 परिवारों के परिवार पहचान पत्र में आय कम कर दी.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

लाभार्थियों की आय में बदलाव

सूत्रों की मानें तो ओटीपी का गलत इस्तेमाल कर ज्यादातर दूसरे जिलों के लाभार्थियों की आय में बदलाव किया गया है, जबकि ऐसा करने का अधिकार नहीं होता है. इससे तय है कि बाहरी जिलों के लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए फैमिली आईडी में यह खेल खेला गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.