हरियाणा राजभवन के 11 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल की लिस्ट से हुआ नामों का खुलासा

चंडीगढ़ । हरियाणा में कोरोना का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. आए दिन केसों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. बता दें कि शनिवार को प्रदेश में 10491 नए मामले सामने आए. वही 60 लोग कोरोना से जंग हार गए .

haryana raj bhawan

हरियाणा राज भवन का स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव 

हरियाणा में सबसे ज्यादा केस गुरुग्राम में पाए जा रहे हैं और सबसे ज्यादा मौतें भी गुरुग्राम में हो रही है. हरियाणा राज भवन का स्टाफ भी काफी मात्रा में कोविड-पॉजिटिव पाया गया है. इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन सूत्रों से पता चला है कि लगभग 11 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इस बात का खुलासा सिविल अस्पताल में आई मरीजों की लिस्ट से हुआ है. जल्द ही इन नामों की आधिकारिक पुष्टि भी हो जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.