हरियाणा में आएगी नौकरियों की बहार, मारूति के बाद अब यहां सुजुकी का नया प्लांट होगा शुरू

सोनीपत | हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. सोनीपत (Sonipat) स्थित खरखौदा आईएमटी में आटोमोबाइल उद्योग रफ्तार पकड़ने जा रहा है. मारूति कंपनी के बाद अब सुजुकी ने भी यहां अपना नया प्लांट लगाने की तैयारियां शुरू कर दी है. जापान की प्रमुख आटोमोबाइल कंपनी सुजुकी ने आईएमटी खरखौदा में 100 एकड़ जमीन खरीदी थी, जिसपर अब निर्माण कार्य शुरू होने वाला है. यह प्लांट टू- व्हीलर वाहनों के निर्माण पर केंद्रित होगा और इसके लिए भूमि पूजन की तैयारियां तेज हो गई है.

Maruti Suzuki Plant

इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 100 एकड़ भूमि पर सफाई अभियान चलाया गया है. झाड़ियों व अन्य बाधाओं को दूर किया जा रहा हैं, ताकि बिना किसी रूकावट के निर्माण कार्य शुरू किया जा सकें. सूत्रों के अनुसार, जल्द ही भूमि- पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा. हालांकि, अभी इसकी डेट तय नहीं हुई है.

दूसरा बड़ा आटोमोबाइल निवेश

खरखौदा आईएमटी में मारूति के बाद सुजुकी का दूसरा सबसे बड़ा आटोमोबाइल निवेश होगा. मारूति सुजुकी का यहां 800 एकड़ में प्लांट बन रहा है. वहीं, सुजुकी का 100 एकड़ जमीन पर टू-व्हीलर वाहन निर्माण प्लांट बनेगा. 95 एकड़ जमीन पर यूनो मिंडा कंपनी का प्लांट निर्माणधीन है.

नौकरियों के अवसर होंगे पैदा

HSIIDC के एस्टेट अधिकारी नरेश रोहिल्ला ने बताया कि सुजुकी ने अपने प्लांट के लिए भूमि पूजन की तैयारियां शुरू कर दी है. आधारभूत ढांचा तैयार करने और निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ रहा है. उन्होंने कहा कि अब खरखौदा आईएमटी भी आटोमोबाइल केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है. यहां मारूति और सुजुकी के नए प्लांट स्थापित होने पर हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा होंगे. इससे प्रदेश का औद्योगिक विकास रफ्तार पकड़ेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.