फरीदाबाद से गुरुग्राम के लिए दिल्ली जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, इस नए रूट से 1 घंटे में पहुंचेगी मेट्रो

फरीदाबाद | NCR में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि मेट्रो के तुगलकाबाद- एरोसिटी रूट का निर्माण कार्य पूरा होने पर फरीदाबाद- गुरुग्राम के बीच का सफर मात्र 1 घंटे में पूरा होगा. इस प्रोजेक्ट के तहत, एक टनल का निर्माण किया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसका निरीक्षण करते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट NCR के लाखों लोगों के लिए लाभदायक साबित होगी.

Metro

सफर होगा आसान

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर फरीदाबाद- गुरुग्राम के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी. उन्होंने अगले साल मार्च महीने तक इस रूट पर मेट्रो सेवा शुरू होने की संभावना जताई है.

फरीदाबाद से गुरुग्राम के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आवाजाही करते हैं. वर्तमान में सड़क मार्ग से यात्रा करना ही एकमात्र विकल्प है. मेट्रो से गुरुग्राम जाना है तो पहले दिल्ली केंद्रीय सचिवालय स्टेशन जाना पड़ता है और फिर वहां से गुरुग्राम के लिए मेट्रो मिलती है. यह रूट काफी लंबा है और यात्रियों को गुरुग्राम पहुंचने में 2 घंटे से ज्यादा का समय लगता है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

दिल्ली जाने से मिलेगा छुटकारा

टनल निर्माण के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि तुगलकाबाद से एरोसिटी तक बनने वाली इस मेट्रो लाइन के तहत आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है. इस रूट पर हाई- स्पीड मेट्रो चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को आरामदायक और तेज सफर की सुविधा मिलेगी. इस प्रोजेक्ट पर मार्च 2026 से मेट्रो परिचालन शुरू कर दिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि तुगलकाबाद मेट्रो प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद फरीदाबाद के लोगों को गुरुग्राम जाने के केंद्रीय सचिवालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वे यहां से सीधा तुगलकाबाद पहुंच कर साकेत मेट्रो स्टेशन स्टेशन से सीधी मेट्रो पकड़ सकेंगे. इससे यात्रा में करीब एक घंटे के समय की बचत होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.