हरियाणा में होली पर झमाझम बरसात के आसार, इस दिन से चलेंगी तेज हवाएं; पढ़ें मौसम का ताजा पूर्वानुमान

चंडीगढ़, Haryana Weather News | आज गुरुवार से हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 14 से 16 मार्च के दौरान ज्यादातर हिस्सों में बूंदाबांदी और हल्की बरसात की संभावना बनी हुई है. इसके अलावा, 16 मार्च के बाद हरियाणा के जो जिले राजस्थान की सीमा से लगते हैं, वहां तेज हवाएं और तूफान भी देखा जा सकता है.

Barish Weather

16 मार्च तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पश्चिमी हवाओं के चलते प्रदेश में गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. वर्तमान में हर रोज दिन के तापमान में लगभग 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो रही है. प्रदेश का फरीदाबाद जिला 34.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा. विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है.

रात के तापमान में इजाफा होगा. वर्तमान में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रात का तापमान 15 से 16 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है. पलवल और रोहतक का तापमान 18 डिग्री पर पहुंच चुका है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, ग्रुप- D कर्मचारियों को प्रमोशन में मिलेगा ज्यादा मौका

इस दिन होगी बरसात

हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 मार्च तक प्रदेश में आमतौर पर मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 13 मार्च के दौरान हवाओं के रुख में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे राज्य के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है.

13 से 15 मार्च तक ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहेंगे और छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बरसात की भी संभावना बनी हुई है. वहीं, 16 मार्च को उत्तरी जिलों में कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts