हरियाणा में सौर ऊर्जा से जगमग होंगे गरीबों के घर, महिलाओं को हाउस टैक्स पर मिलेगी 25 फीसदी छूट

चंडीगढ़ | हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनावों में शानदार जीत से गदगद दिखाई दे रही सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब शहरी इलाकों के विकास पर पूरा फोकस करेगी. भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में 21 वादे किए हैं. सीएम नायब सैनी ने कहा कि यह वादे नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता को दिए गए वचन हैं, जो हर हाल में पूरे होंगे. इनमें प्रमुख रूप से गरीबों के घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करना, महिलाओं को हाउस टैक्स में 25% छूट, स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक सहायता, बेहतर सफाई व्यवस्था आदि शामिल हैं.

house home

निकाय चुनावों में ऐतिहासिक जीत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संकल्प पत्र को लेकर बेबाकी से अपनी राय रखी है.

सफलता की बड़ी वजहें

10 सालों में शहरों का विकास किया है और उन्हीं मुद्दों पर चुनाव में उतरे थे. सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया, पेयजल आपूर्ति में सुधार किया, सिटी बस सेवाएं शुरू की. 10 साल में 2147 अवैध कॉलोनियों को नियमित किया.

फंड की समस्या से कैसे निपटेंगे?

शहरी क्षेत्रों के सम्पूर्ण विकास के लिए पैसे की कमी नहीं रहेगी. वर्ष 2024- 25 में पालिकाओं के विकास कार्यों के लिए 5,796 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. निगमों को एमसी फंड से 10 करोड़ रुपए, नप- नपा में ढाई करोड़ तक के विकास की शक्ति दी है. संपत्ति के पंजीकरण पर स्टाम्प शुल्क का 2% राजस्व दिया जाता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

शहरों में सड़कों की स्थिति कब सुधरेगी?

शहरी क्षेत्रों में सड़कों का सुधार करने का कार्य निरंतर चलता है, जहां जरूरत होगी, वहां काम किया जाएगा. शहरों के ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए नए बाईपास बनाए जा रहे हैं.

शहरों में विकास के लिए क्या रहेगी प्राथमिकता?

ट्रिपल इंजन की सरकार तिगुनी गति से विकास करेगी. कचरा निस्तारण, हर बूथ पर सेवा केंद्र खोलने, सीवरेज व पानी का मुफ्त कनेक्शन, टोल टैक्स व फीस तय करने करने की शक्ति सहित 21 वादे किए थे, जो पूरे होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.