हरियाणा में होली पर बरसात का अलर्ट जारी, 2 दिन बाद इन जिलों में तेज हवा और तूफान की संभावना

चंडीगढ़ | हरियाणा में दिन-ब-दिन मौसम अपने तेवर बदलता जा रहा है. कभी ठंड का एहसास होता है, तो कभी चिलचिलाती धूप असहनीय हो जाती है. हालांकि, तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने आज 14 मार्च, होली के दिन बरसात का अलर्ट जारी किया है.

Barish Rain Weather

आज हो सकती है बरसात

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते आज राज्य के कई जिलों में बरसात हो सकती है. इसे लेकर विभाग ने बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है. बता दें कि बीते कुछ दिनों से प्रदेश के तापमान में हर रोज एक डिग्री का इजाफा हो रहा है, जिससे गर्मी बढ़ती जा रही है. हाल ही में फरीदाबाद, रेवाड़ी, चरखी दादरी और नूंह में बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे सब्जियां, चना और सरसों जैसी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

16 मार्च के बाद तेज हवा और तूफान की आशंका

मौसम विभाग का कहना है कि 16 मार्च के बाद राजस्थान की सीमा से सटे हरियाणा के जिलों में तेज हवा और तूफान का सामना करना पड़ सकता है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी राज्य में अचानक ओले गिर पड़े थे. पानीपत, करनाल, सोनीपत, कुरुक्षेत्र समेत GT रोड बेल्ट के साथ-साथ जींद फतेहाबाद और कैथल में रात 8 बजे बरसात का दौर शुरू हुआ. कई जगहों पर ओले गिरने की भी खबरें आईं, जिससे गेहूं और सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts