हरियाणा के इस जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विकसित होंगे तीन शहरी सेक्टर, CM सैनी ने दी जानकारी

पंचकूला | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जानकारी दी कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) पहले चरण के तहत पंचकूला के कोट बिल्ला शहरी परिसर में 3 शहरी सेक्टर विकसित करेगा. उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर रिहायशी सुविधाएं देने के लिए सेक्टर- 14, 16 और 22 साथ ही पिंजौर- कालका में सेक्टर- 23 को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया जाएगा.

Unauthorised Colonies

HSVP को घाटे से निकालने की योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को घाटे से उबारने के लिए उठाया जा रहा है. कांग्रेस शासनकाल में कोई ठोस योजना न होने के कारण अवैध कॉलोनियों का विस्तार हुआ था. उस दौरान बिना किसी प्लानिंग के कॉलोनियां विकसित कर दी जाती थीं, जिससे अवैध बस्तियां बढ़ती चली गईं. लेकिन अब राज्य सरकार अवैध कॉलोनियों पर पूरी तरह से नियंत्रण कर रही है. साथ ही, पहले की सरकारों द्वारा बनाई गई अवैध कॉलोनियों को भी नियमित किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

2147 कॉलोनियां हुई नियमित

मुख्यमंत्री ने बताया कि कांग्रेस शासन में 874 कॉलोनियों को नियमित किया गया था, जबकि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में 2147 कॉलोनियों को वैध किया है. इसके अलावा, अवैध कॉलोनियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. जनवरी 2015 से अब तक 6,904 अवैध कॉलोनियों की पहचान की जा चुकी है. इनमें से 3,937 कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया है, जिनका कुल क्षेत्रफल 26,650 एकड़ था. वहीं, 1879 उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts