हरियाणा 2 दिन चलेगी हवाएं, बादलों से ढका रहेगा आसमान; 20 मार्च से फिर बदलेगा मौसम

हिसार, Haryana Mausam Update | हरियाणा में ठंडी हवाएं चलने से तापमान गिरना शुरू हो चुका है. बीते 24 घंटे में तापमान में 4.7 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले समय में भी इसी प्रकार मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा, जिसके कारण सोमवार- मंगलवार को उत्तर- पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. 16 मार्च को प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका हिसार का बालसमंद रहा. यहां का तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

weather 1

21 मार्च तक रहेगा परिवर्तनशील मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में आमतौर पर 21 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना बनी हुई है. इस दौरान बीच- बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना से हल्की गति से हवाएं चलने के भी आसार हैं. 17 और 18 मार्च को उत्तर- पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. साथ ही, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे हवाएं उत्तर- पूर्वी होने से 20 और 21 मार्च को वातावरण में नमी बढ़ेगी और आंशिक बादलवाही छाई रहेगी. इससे रात्रि के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

ऐसा रहा कल मौसम का मिजाज

16 मार्च को चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री, अंबाला का 14.9 डिग्री, हिसार का 13.6 डिग्री, नारनौल का 13.6 डिग्री, रोहतक का 17.4 डिग्री, भिवानी का 13.3 डिग्री, सिरसा का 12.6 डिग्री और फरीदाबाद का 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के बाकी जिलों में भी तापमान 12 डिग्री से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts