हरियाणा में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रूपए, 5 हजार करोड़ का बजट जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री अपना पहला बजट पेश कर रहे हैं. उन्होंने इतिहास में पहली बार प्रदेश का 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ का बजट पेश किया है. पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 1.89 लाख करोड रुपए का बजट (Haryana Budget) पेश किया था. इस बार बजट में 13.7% यानि 16 हजार करोड़ की बढ़ोतरी हुई है.

Lado Laxmi Yojana

5 हजार करोड़ का बजट जारी

सीएम नायब सैनी ने अपने बजट भाषण में कहा कि मैंने लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 5 हजार रुपए का प्रावधान किया है. जैसे- जैसे बजट की जरूरत पड़ेगी, वैसे- वैसे सरकार व्यवस्था करेगी. इसके लिए हमारी सरकार ने एक विंडो बनाई है. इसका जवाब में रिप्लाई में दूंगा. बजट की कोई कमी नहीं है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने पूछा सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूछा कि इस योजना का क्राइटेरिया क्या है. इस पर सीएम ने कहा कि अभी तो 5 हजार करोड़ का सिर्फ खाता खुला है. यह आगे बढ़ता रहेगा. हुड्डा ने पूछा कि यह हवा- हवाई तो नहीं है. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 हजार करोड़ तो एक विंडो है महिलाओं के लिए बजट की कोई कमी नहीं है. जब मैं जवाब दूंगा तो इसके बारे में बता दूंगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

महिलाओं को मिलेगी आर्थिक सहायता

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत, महिलाओं को प्रति माह 2100 रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसे पूरा करने के लिए “लाडो लक्ष्मी योजना” को अंतिम रूप दिया जा रहा है. वित्त वर्ष 2025- 26 में इसके लिए मैंने 5,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.