ज्योतिष | शुक्र ग्रह (Shukra Rashi Parivartan) को ज्योतिष शास्त्र में दैत्यों के गुरु के नाम से जाना जाता है. वह विलासिता, सौंदर्य, कला, प्रेम, धन और सुख- सुविधाओं के कारक माने जाते हैं. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातक को पर दिखाई देता है. चैत्र नवरात्रि के दौरान शुक्र अपने शत्रु गुरु के नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं.
धन के दाता शुक्र 1 अप्रैल को सुबह 4:25 मिनट पर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 26 अप्रैल तक इसी में विराजमान रहने वाले हैं. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. आज हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जाना काफी अच्छा माना जा रहा है. शुक्र इस राशि के 11वें भाव में रहने वाले हैं. इसके साथ ही, अगर आप किसी काम के लिए लोन लेने की प्लानिंग कर रहे थे, तो अब आपको उसमें भी सफलता मिलने वाली है. करियर की बात की जाए, तो उसके लिहाज से भी समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है.
मकर राशि: गुरु के नक्षत्र में जाना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. शुक्र इस राशि के तीसरे भाव में रहने वाले हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को भी अत्यधिक धन लाभ मिलेगा. आपकी बौद्धिक क्षमता में तेजी से वृद्धि होगी. अब खुशियां आपके जीवन में दस्तक देगी, करियर के लिहाज से समय काफी अच्छा रहेगा. जल्द ही, आप लंबी दूरी की यात्राएं कर सकती है. आपको व्यापार में भी लाभ मिलने वाला है.
कुंभ राशि: चौथा और नौ वे भाव के स्वामी शुक्र ग्रह पूर्वाभाद्र नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के दूसरे भाव में विराजमान रहेंगे. ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिलेगा, भाग्य का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा. आपके जीवन में खुशियां आएंगी, आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी. करियर के लिहाज से समय काफी अच्छा रहने वाला है, कार्य क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा. बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
