हरियाणा में आज से दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, 5 जिलों में हल्की बरसात के आसार

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | होली के बाद से ही हरियाणा में गर्मी ने धीरे- धीरे अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. अब धूप में बैठना तो दूर, बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है. गर्म कपड़ों के दिन लग चुके हैं और घरों में AC, कूलर चल पड़े हैं. इस महीने में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुके हैं. वहीं, आज रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है. इस दौरान हवाओं की दिशा उत्तर- पूर्वी हो जाने से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ेगी.

weather barish

हल्की बरसात के आसार

मौसम विभाग द्वारा दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, 20 और 21 मार्च को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहने और दिन के तापमान में मामूली गिरावट होने की संभावना जताई गई है. वहीं, रात के तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा. पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते कल 20 मार्च को प्रदेश के राजस्थान से लगे जिलों सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल में हल्की बरसात के भी आसार बने हुए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

तापमान में हुई गिरावट

13 मार्च को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, जिसका असर अभी तक देखा जा रहा है. 13 मार्च को जहां प्रदेश का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. अब तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. इस पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई इलाकों में बरसात के साथ ओलावृष्टि देखने को मिली, जिससे पूरे राज्य भर में 2 से 3 दिन तक बरसात का दौर चला.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts