देश की सबसे अमीर महिला अपने घर खोलेगी CSC सेंटर, जन्मदिन पर करेगी शुभारंभ

हिसार | हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक और देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) एक नई पहल की शुरुआत करने जा रही है. वो अपने घर पर कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) शुरू कर रही है. देश की दूसरी सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल 20 मार्च को अपने बर्थडे के मौके पर जिंदल हाउस में इस सेंटर का शुभारंभ करेंगी.

Savitri Jindal Hisar

सरकारी सेवाओं का उठा सकेंगे लाभ

विधायक सावित्री जिंदल ने कहा कि इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य आम जनता के लिए सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करना है. यहां पर प्रत्येक शनिवार को विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित फॉर्म भरने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. हमारा लक्ष्य है कि इस केंद्र के माध्यम से नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने में किसी तरह की परेशानी न हो.

क्या हैं CSC?

कॉमन सर्विस सेंटर भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो नागरिकों को सरकारी और गैर- सरकारी सेवाओं तक डिजिटल माध्यमों से पहुंच प्रदान करता है. CSC पब्लिक- प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर काम करते हैं.

यह भी पढ़े -  हिसार- शिमला रूट पर रोडवेज ने AC बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, फटाफट नोट करें टाइमिंग व स्टॉपेज

लोगों से जुड़ने का सीधा प्रयास

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि सावित्री जिंदल ने CSC सेंटर के जरिए लोगों से जुड़ने का प्रयास किया है. बिजनेस के सिलसिले में वो अक्सर घर से बाहर रहती है. ऐसे में लोगों का उनसे सीधा संपर्क बना रहे और किसी- न- किसी बहाने से लोगों का जिंदल हाउस आवागमन होता रहें, इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए CSC सेंटर खोला जा रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.