हरियाणा के 16 शहरों में प्लॉट बुकिंग पोर्टल खुला, मुख्यमंत्री सैनी ने की घोषणा

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने 20 मार्च को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को मकान बनवाने के लिए सहायता राशि प्रदान दी. इस दौरान पात्र लाभार्थियों के खाते में कुल 463 करोड़ में से पहली किस्त के रूप में 150 करोड रुपए जारी किए गए. इसके अलावा, मुख्यमंत्री द्वारा 16 शहरों में 15696 प्लांट की बुकिंग के लिए पोर्टल खोले जाने की भी घोषणा की गई. उन्होंने कहा कि 17 मार्च 2025 से इन प्लॉट्स के लिए आवेदन किया जा सकता है.

house home

हमारे लिए ख़ुशी का पल- CM

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि आज हमारे लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है कि प्रदेश के 36,000 गरीब परिवारों के अपने घर के सपने को पूरा करने के लिए सरकार ने 151 करोड रुपए की पहली किस्त जारी कर दी है. उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत प्रदेश में शहरी क्षेत्रों में अबतक 76 हजार 141 लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई है. मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी के तहत हमने 14 शहरों में 15 हजार 256 परिवारों को पक्के मकान बनवाने के लिए विभिन्न सेक्टर्स में 30- 30 गज के प्लॉट भी अलॉट किए हैं. इसमें बुनियादी सुविधाएं जैसे- सीवेज, पीने के पानी की व्यवस्था, सड़क, बिजली आदि उपलब्ध कराई जाएगी.”

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

17 मार्च से खुला पोर्टल

उन्होंने आगे कहा, ”इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए शहरों में 16 शहरों में 15,696 प्लॉटों की बुकिंग के लिए 17 मार्च, 2025 से “बुकिंग पोर्टल” खोल दिया गया है. इसके बारे में भी हम लोगों को जागरूक करें, इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0″ के तहत भी आवेदन प्रक्रिया चल रही है. इसके तहत, लगभग एक लाख लोगों ने आवेदन भी किया है, इनके सत्यापन का काम चल रहा है. इसके बाद, सभी पात्र परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवा दी जाएगी.”

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts