हरियाणा कैबिनेट मीटिंग के समय में हुआ बदलाव, कई अहम फैसलों पर लगेगी मोहर

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 25 मार्च 2025 को चंडीगढ़ में होने वाली कैबिनेट मीटिंग (Cabinet Meeting) के समय में परिवर्तन किया गया है. अब यह बैठक दोपहर 3:00 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी. इससे पहले इस बैठक को 25 मार्च 2025 को शाम 6:00 बजे सभा कक्ष, मंजिल- 4, हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में आयोजित की जानी तय हुआ था.

CM Nayab Saini Meeting

अब इस बैठक के समय में बदलाव से संबंधित आधिकारिक पत्र जारी करते हुए बताया गया है कि अब यह बैठक शाम 6 बजे के बजाय दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ में 79 कमर्शियल प्रॉपर्टी की होगी ई- ऑक्शन, जानिए कौन लगा सकता है बोली और क्या हैं नियम?

कई बड़े फैंसलों पर लग सकती मोहर

इससे पहले अनुराग रस्तोगी सचिव मंत्री परिषद हरियाणा द्वारा 25 मार्च 2025 को शाम 6:00 बजे इस बैठक को आयोजित करवाने संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया गया था. अब दोबारा से समय में बदलाव संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. बता दें कि इस मीटिंग में सभी मंत्रीगण उपस्थित रहेंगे. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैंसलों पर मोहर लगाई जा सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts