हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, नगर पालिकाओं में सभी ग्रुप के तहत पदों के वर्गीकरण को मंजूरी

चंडीगढ़ | हरियाणा सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग (Cabinet Meeting) बुलाई गई थी, जिसमें कई बड़े फैसलों पर सरकार ने अपनी मुहर लगाई है. इस बैठक में अन्य सरकारी विभागों की तर्ज पर राज्यभर की नगर पालिकाओं में ग्रुप A, B, C और D के तहत पदों के वर्गीकरण को मंजूरी दी गई है.

CM Nayab Singh Saini

आयोग के माध्यम से होगी भर्तियां

कैबिनेट मीटिंग के फैसलों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि इस वर्गीकरण से भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से होगी. सेवा की गुणवत्ता में वृद्धि होगी और स्थानीय निकाय के नगर प्रशासन के कार्यों में एकरूपता आएगी. वर्गीकरण से अब ग्रुप A और B के समकक्ष फंक्शनल पे लेवल (एफपीएल) वाले नगर पालिका पदों की भर्ती हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) के माध्यम से की जाएगी, जबकि ग्रुप C और D के तहत आने वाले पदों को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के माध्यम से भरा जाएगा.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

सीएम ने बताया कि इस कदम से न केवल नगर निगम कर्मचारियों और अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारियों के बीच समानता सुनिश्चित होगी, बल्कि पदोन्नति में आरक्षण सहित सरकारी निर्देशों को लागू करने में भी आसानी होगी.

यह है आंकड़ा

वर्तमान में राज्य के 87 नगर पालिकाओं में 31533 स्वीकृत पद हैं. जिनमें 11 नगर निगम, 23 नगर परिषद और 53 नगर समितियां शामिल हैं. वर्ष 2018 में सरकार ने नगर निगमों में 6000 रुपये या उससे अधिक ग्रेड पे वाले पदों को ही ग्रुप A पद घोषित किया था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.