हिसार के लिए खुशखबरी, 55 एकड़ में बनेगी नई पुलिस लाइन; आधुनिक आवास भी बनेंगे

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले के हांसी विधानसभा क्षेत्र के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में हांसी से BJP विधायक विनोद भयाणा ने पुलिस लाइन के निर्माण को लेकर सवाल खड़ा किया था, तो उसके जवाब में संबंधित विभाग के मंत्री कृष्ण बेदी ने जानकारी देते हुए कहा कि हांसी में जल्द ही पुलिस लाइन का निर्माण होगा.

Home Guard Police

जल्द होगी भर्ती

बीजेपी विधायक विनोद भयाणा ने सवाल किया कि हांसी पुलिस जिला में उप पुलिस अधीक्षकों के 8 पद स्वीकृत हैं, लेकिन यहां केवल 3 ही उप- पुलिस अधीक्षक तैनात है. इसके जवाब में मंत्री बेदी ने बताया कि इन खाली पदों पर उप- पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. मंत्री ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस लाइन का निर्माण 55 एकड़ 6 कनाल भूमि पर किया जाएगा. यह जमीन हरियाणा पुलिस विभाग को ट्रांसफर हो चुकी है.

उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा पुलिस लाइन के निर्माण को लेकर तैयार किए गए मास्टर प्लान को राज्य सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई है. चालू वित्त वर्ष में ही पुलिस लाइन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 3 जिलों को बड़ी सौगात, गांवों में खुलेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र; नहीं लगाने पड़ेंगे शहरों के चक्कर

341 आधुनिक सुविधायुक्त मकानों का निर्माण

कृष्ण बेदी ने बताया कि पुलिस लाइन में राजपत्रित अधिकारियों के लिए 5 तथा अन्य अधिकारियों के लिए 341 आवासीय मकान बनेंगे. उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पुलिस अधीक्षक, उप- पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी हांसी में ही बैठेंगे. पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को हांसी में ही रहने की सुविधा मिलेगी. जिन कर्मचारियों के घर काफी दूर है, आवासीय मकान बनने का सबसे बड़ा फायदा उन्हीं को मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.