हरियाणा में डिफाल्टर्स के लिए बनेगी नई योजना, बकाया बिजली बिल भुगतान पर मिलेगी विशेष छूट

चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में बिजली के बकाया बिलों का मुद्दा उठा. मुख्यमंत्री नायब सैनी (Nayab Saini) ने कहा कि जो गांव अभी तक भी ‘म्हारा गांव- जगमग गांव’ योजना में शामिल नहीं हैं, उन गांवों के लिए नई योजना लेकर आएंगे. उन्होंने बताया कि वर्तमान में 5,800 गांवों में इस योजना के तहत 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है. इस योजना के तहत, बिजली के बकाया बिलों का भुगतान अनिवार्य है.

Bijli Upbhokta

बकाया बिजली बिल भुगतान पर छूट देगी सरकार

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में संकेत दिए कि बाकी गांवों को भी इस योजना में शामिल करने के लिए बकाया बिलों के निपटान की योजना लाई जा सकती है. बता दें कि नारनौंद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने बिजली विभाग पर गरीब लोगों के घरों में लाखों रुपये के बिल भेजने का मामला उठाया था, जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी है.

सीएम नायब सैनी ने कहा कि नारनौंद हलके में 55 गांव हैं. इनमें से एक भी गांव ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना में शामिल नहीं है. इन गांवों के लोगों ने अपनी बकाया बिजली बिल राशि जमा नहीं करवाई है. इन गांवों का 388.37 करोड़ रूपए बिजली बिल बकाया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर विधायक लोगों को बकाया बिल भरने के लिए प्रेरित करें, तो हम इन बकाया बिजली बिलों के लिए एक स्कीम लेकर आएंगे और लोगों को उसमें छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

दोबारा की गई गणना

हरियाणा सीएम ने कहा कि जहां तक बिजली बिलों में खामियों की बात है, तो कुछ मामलों में मीटर खराब हो जाते हैं और उसकी रिपोर्ट बिजली दफ्तर में नहीं की जाती. मदनहेड़ी गांव के दो बिजली उपभोक्ताओं का मामला विशेष रूप से विधायक जस्सी पेटवाड़ ने उठाया था. उन दोनों का मीटर खराब होने के कारण बिल औसत आधार पर बनाया गया. बिल की दोबारा गणना की गई और अब 7 साल 4 महीने का इनका औसत मासिक बिल 1255 रुपए आया है.

दूसरे का गलत मीटर रीडिंग के कारण अधिक बिल बन गया था. जांच उपरांत अब यह 11 साल 8 महीने का औसत मासिक बिल 827 रुपये आया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.