दिल्ली में तीस हजारी कोर्ट के सामने से हटेगी ट्रैफिक जाम की जकड़न, MCD बनाएगा बहुमंजिला पार्किंग

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में तीस हजारी कोर्ट के सामने से ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए MCD ने नई योजना बनाई है. बता दें कि यहां आए दिन सड़कों पर वाहनों के खड़ा होने से ट्रैफिक जाम की भयंकर स्थिति उत्पन्न होती है, जिसके चलते मात्र कुछ ही मिनटों का सफर तय करने में करीब 1 घंटे तक का समय लग जाता है.

Traffic Car Road Sadak Bridge

MCD करेगा समस्या का समाधान

तीस हजारी कोर्ट के सामने से ट्रैफिक जाम की जकड़न दूर करने के लिए MCD विकल्प तैयार कर रहा है. एमसीडी द्वारा इसके लिए तीस हजारी कोर्ट से कुछ ही दूरी पर मौजूद तिकोना पार्क में बहुमंजिला पार्किंग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. इस पार्किंग में 500 से ज्यादा वाहनों के खड़े होने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. यह प्रकिया अभी शुरूआती चरण में है, परंतु निगम ने इसका प्रस्ताव बनाकर इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

ट्रैफिक जाम से निजात

MCD के एक अधिकारी ने बताया कि गांधी मैदान में एमसीडी की पीपीपी माडल पर पार्किंग शुरू होने से काफी हद तक पार्किंग की समस्या से छुटकारा मिला है. हमने हनुमान मंदिर मरघट वाले बाबा मंदिर का जाम खत्म करने के लिए निगम बोध घाट में पार्किंग बनाई है. ज्यादा- से- ज्यादा लोगों से इस पार्किंग का इस्तेमाल करने की अपील की गई है, ताकि ट्रैफिक जाम की जकड़न को दूर किया जा सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.