चैत्र नवरात्र पर कालकाजी मंदिर इलाके में रहेगी भीड़, इन सड़कों पर जाने से करे परहेज़

नई दिल्ली | रविवार यानि आज से चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2025) की शुरुआत हो चुकी है, जिसका समापन 7 अप्रैल को होगा. नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा के नौ अलग- अलग रूपों को समर्पित होते हैं. इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों के चौबीसों घंटे कालकाजी मंदिर में आने की उम्मीद है.

Kalkaji Mandir Temple Delhi

ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने और विजिटर्स की सुविधा के लिए यातायात पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है, ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े. इस दौरान बाहरी रिंग रोड से आस्था कुंज रोड और लोटस टेंपल रोड के टी- पाइंट तक शमशान घाट रोड पर यातायात की अनुमति नहीं होगी.

इन रास्तों पर सफर करने से बचें

  • पैदल यात्रियों के लिए प्रवेश प्वाइंट शमशान घाट रोड (राम प्याऊ के पास) और लोटस टेंपल रोड (एनएसआइसी मेट्रो स्टेशन के पास) से रहेगा और निकासी प्वाइंट आउटर रिंग रोड (कालकाजी रेड लाइट के पास) और शमशान घाट रोड (शमशान घाट के पास) बनाया गया है.
  • यात्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस अवधि के दौरान पारस चौक, आउटर रिंग रोड से मोदी मिल फ्लाईओवर, कैप्टन गौर मार्ग, आस्था कुंज रोड, लोटस टेंपल रोड और मां आनंदमयी मार्ग तक जाने से परहेज़ करें.
यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

ट्रैफिक पुलिस की अपील

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से अपील की गई है कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालु सार्वजनिक बसों और मेट्रो सेवाओं (मैजेंटा लाइन और वायलेट लाइन) का उपयोग करें. अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों में ही पार्क करें. सड़क किनारे अपने वाहनों को खड़ा न करें. आउटर रिंग रोड से सुलभ कालकाजी रेड लाइट के पास नर्सरी में सार्वजनिक पार्किंग की सुविधा रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.