हर दिन चमक रहा सोना, मार्च महीने में सोने और चांदी ने बनाए यह बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, Gold Price Update | फरवरी महीने में चाहे सोना हो या चांदी दोनों ने ही रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया. इसके बाद, मार्च के महीने में भी सोने और चांदी की कीमतों में बंपर इजाफा देखने को मिला. मार्च महीने की बात की जाए, तो सोने की कीमतों में 4,250 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की वृद्धि दर्ज की गई. इसके विपरीत, चांदी की कीमतों में 7,454 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि दर्ज की गई. आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने वाले हैं.

gold price news

हर दिन नया रिकॉर्ड

शादियों के सीजन से पहले ही सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही थी. फरवरी महीने में दोनों ही धातुओं ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया. गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो इन दोनों गोल्ड की कीमत 90,000 से पार है. 22 कैरेट गोल्ड की कीमतें भी 82 हजार से 83,000 पर व्यापार कर रही है. इसके विपरीत, चांदी की कीमतों में भी वृद्धि दर्ज की गई और कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया.

अब तक 13356 रूपये महंगा हुआ सोना

साल 2025 की बात की जाए, तो अब तक सोने की कीमतों में 13,556 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है. वहीं, चांदी भी 14,917 रुपए प्रति किलोग्राम तक महंगी हुई है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोने का ग्लोबल प्राइस 3100 डॉलर तक पहुंच सकता है, जबकि भारत में इसके 91 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचाने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

चांदी भी कर रही निवेशकों खुश

अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में गोल्ड और सिल्वर की कीमत क्या नया रिकॉर्ड बनती है. हाल ही में गोल्ड की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया था. इसके विपरीत, चांदी की कीमतों की बात की जाए तो वह भी 1 लाख से पार ही व्यापार कर रही है. पिछले कुछ दिनों से चाहे गोल्ड हो या सिल्वर दोनों की कीमतों में ही जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में कीमतों में थोड़ी कमी की जा सकती है. अब देखना होगा कि बाजार की क्या स्थिति रहती है, क्या कीमतों में कमी होती है या फिर गोल्ड और सिल्वर की कीमतें नया रिकॉर्ड बनाती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.