दिल्ली- NCR की इन सड़कों पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने बताया समय

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में सफ़र करने वालों के लिए एक बेहद ही जरूरी खबर सामने आई है. ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी 6 दिन भारी व मध्यम मालवाहक वाहनों के लिए नो एंट्री रखने का फैसला लिया है. सुबह 7 बजे से साढ़े 10 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक सार्वजनिक मार्गों पर एंट्री व पार्किंग पर पूर्णतः रोक रहेगी.

Road Sadak

इन सड़क मार्गों पर एंट्री पर रोक

दिल्ली- मथुरा रोड के दोनों ओर तथा झाड़सेंतली ट्रांसपोर्ट नगर से बदरपुर बॉर्डर तक हाईवे की साइड लेन पर, ट्रांसपोर्ट नगर से सेक्टर- 58, सेक्टर- 24, 25 व अन्य आंतरिक मार्गों पर, दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे के लिंक रोड पर, कुंडली- गाजियाबाद- पलवल एक्सप्रेसवे से बल्लभगढ़ की ओर आते- जाते समय चंदावली व मच्छगर के मुख्य मार्ग पर, सोहना पाली, धौज होते हुए फरीदाबाद आने वाले मार्ग पर और फरीदाबाद- गुरुग्राम रोड पर उपरोक्त समय पर भारी व मध्यम मालवाहक वाहनों की एंट्री पर पूर्णतः रोक रहेगी.

सड़क हादसों पर रोक लगाना उद्देश्य

DCP जसलीन कौर ने बताया कि आपातकालीन वाहनों जैसे पुलिस वाहन, फायर ब्रिगेड वाहन, एंबुलेंस, सेना व अर्धसैनिक बलों से संबंधित वाहनों पर यह आदेश लागू नहीं होगा. किसी अन्य आवश्यक आपूर्ति से संबंधित वाहन छूट पाने के लिए नियमानुसार आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली वालों की हुई बल्ले- बल्ले, रातभर बरसे बादल; मौसम हुआ सुहाना

उन्होंने बताया कि दिल्ली- NCR की सड़कों पर रात के समय भारी और कमर्शियल वाहन मौत बनकर दौड़ते हैं. ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने वाले इन वाहनों की चपेट में आने से लोग हादसों का शिकार बन रहे हैं. इन्हीं भारी वाहनों पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी की सड़कों पर प्रवेश निषेध प्रतिबंधों को और सख्त कर दिया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.